छुट्टी पर घर आए जवान की रहस्यमयी मौत, खेतों में काम करते समय गिरे लांस नायक मुकेश कुमार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

“जय जवान, जय किसान” का नारा अक्सर मंचों और भाषणों में सुनाई देता है, लेकिन सिरमौर जिला के पांवटा साहिब उपमंडल के टोका नगला (जामनीवाला) गांव के रहने वाले लांस नायक मुकेश कुमार ने अपने जीवन से इस नारे को सच मायनों में सार्थक कर दिखाया।

एक ओर वह भारतीय सेना में देश की सेवा कर रहे थे, तो दूसरी ओर छुट्टी पर घर आने के बाद खेतों में मेहनत कर अपने किसान परिवार का हाथ बंटा रहे थे। मगर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। खेतों में काम करते समय हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को गहरे सदमे में डाल दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लांस नायक मुकेश कुमार (गार्नर) पुत्र उजागर सिंह, निवासी टोका नगला (जामनीवाला) वीरवार सुबह अपने खेतों में कार्य कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई।

प्रारंभिक जानकारी में करंट लगने की बात सामने आई है, जबकि दूसरी जानकारी के अनुसार खेत में कार्य करते समय ट्रैक्टर से गिर जाने के कारण वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन और ग्रामीणों में गहरा दुख है। मामले को लेकर अलग-अलग जानकारियां सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि जवान की मौत आखिर किन परिस्थितियों में हुई।

बताया जा रहा है कि मुकेश कुमार भारतीय सेना की 15 फील्ड आर्टिलरी रेजिमेंट में तैनात थे। वह 30 दिन की कैजुअल लीव लेकर अपने घर आए हुए थे। बेहद कम उम्र में सेना में भर्ती होकर उन्होंने देश सेवा का सपना पूरा किया था। मुकेश कुमार का जन्म 25 जून 1996 को हुआ था और मात्र 19 वर्ष की आयु में वह भारतीय सेना में भर्ती हो गए थे। वह अविवाहित थे।

परिवार में देश सेवा की परंपरा भी साफ दिखाई देती है। मुकेश कुमार का छोटा भाई भी भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रहा है। ऐसे में यह हादसा न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

सैनिक कल्याण बोर्ड के उपनिदेशक रिटायर्ड मेजर दीपक धवन ने इस दुखद घटना की जानकारी देते हुए बताया कि गांव में हर आंख नम है और लोग एक ऐसे जवान को याद कर रहे हैं, जिसने देश की रक्षा के साथ-साथ खेती-किसानी से भी अपना जुड़ाव कभी नहीं छोड़ा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...