यमुना में मिली मासूम की लाश का मामला: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा, डूबने से हुई मौत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में 15 दिन के भीतर दो मासूम बच्चियों के शव यमुना नदी से मिलने के मामलों ने पूरे क्षेत्र में चिंता और भय का माहौल पैदा कर दिया है। घटनाओं को लेकर पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए गहन जांच में जुटी हुई है।

मामला इसलिए अधिक संवेदनशील हो गया क्योंकि वीरवार को हिंदू संगठनों ने पांवटा साहिब के एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर बच्चियों के साथ दुष्कर्म और घर में लूटपाट जैसी आशंका जताईं। पुलिस की की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में  11 साल की मासूम से दुष्कर्म व् लूटपाट के साक्ष्य साक्ष्य सामने नहीं आए हैं।

बच्चियों के शव यमुना नदी से बरामद हुए हैं लिहाजा समानता देखी जा रही है। पोस्टमॉर्टेम  रिपोर्ट के आधार पर पुलिस  इस नतीजे पर पहुंची है कि बुधवार देर शाम भी बच्ची की मौत डूबने से ही हुई थी। मासूम शाम पांच बजे घर से लापता हुई थी। रात 9 बजे तक घरवाले उसे अपने स्तर पर ही तलाशते रहे।

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। रात को शव भी बरामद कर लिया गया। नाहन मेडिकल कॉलेज में शव के पोस्टमॉर्टेम के बाद पुलिस इस नतीजे पर पहुंची है कि बच्ची की मौत डूबने से ही हुई है।  पुलिस ने जनता से अपुष्ट जानकारी और अफवाहें न फैलाने की अपील की है।

दरअसल, बुधवार शाम 11 वर्षीय बच्ची अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजनों के अनुसार शाम करीब पांच बजे बच्ची के घर में न होने का पता चला, जिसके बाद परिवार और स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। कई घंटों तक खोजबीन के बावजूद बच्ची का कोई सुराग नहीं लग पाया।

रात करीब नौ बजे परिजन पुलिस के पास पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने तुरंत सर्च अभियान शुरू किया। देर रात करीब 10:50 बजे बच्ची का शव यमुना नदी से बरामद किया गया। इससे करीब 15 दिन पहले भी 13 वर्षीय एक अन्य बच्ची घर से लापता हुई थी। कुछ दिनों बाद उसका शव भी यमुना नदी से मिला था।

पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी के बोल

पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि तक की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म के प्रमाण सामने नहीं आए हैं।  बुधवार को मृत मिली बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। इसके अलावा पूरे शरीर के एक्सरे भी करवाए गए हैं। जांच में ऐसा कोई प्रमाण नहीं मिला है, जिससे दुष्कर्म या हिंसा की पुष्टि हो सके। उन्होंने बताया कि पहले मामले की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में में मौत का कारण डूबना पाया गया है।

सूत्रों के अनुसार बुधवार को हुई घटना में एक चश्मदीद ने बच्ची को नदी में डूबते और मदद के लिए चिल्लाते हुए देखा था। पुलिस इस पहलू की भी गंभीरता से जांच कर रही है। वहीं, पहले मामले में यह बात भी सामने आई थी कि बच्ची कुछ समय तक गुरुद्वारे में रुकी थी और उसे एक बार श्मशान घाट के पास भी देखा गया था। इसके बाद कुछ दिनों बाद उसका शव नदी से बरामद हुआ था।

उधर, एसपी ने लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि के किसी भी तरह की अफवाहें न फैलाएं। उन्होंने कहा कि अफवाहों से क्षेत्र में अनावश्यक भय और तनाव का माहौल बनता है। पुलिस सभी तथ्यों की वैज्ञानिक तरीके से जांच कर रही है और हर पहलू को बारीकी से खंगाला जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गिरिपार की लड़की की जिद ने कान्स में गाड़ा “खूंटा”, दुनिया देखेगी “पहाड़” की आत्मा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के गिरिपार क्षेत्र शिलाई के दुर्गम...