हिमाचल में पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग के दौरान बवाल, ऊना और दून में दो पक्षों में झड़प-मारपीट, बूथों के बाहर मची अफरा-तफरी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच ऊना जिले में हंगामा हुआ है। इसके अलावा, नालागढ़ के दून विधानसभा क्षेत्र के शीतलपुर बूथ में मारपीट देखने को मिली है।

दोनों ही जगहों पर कुछ देर के लिए मतदान रुक गया। वहीं, पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा हालांकि, राहत की बात है कि कोई घायल नहीं हुआ है।

जानकारी के अनुसार, नालागढ़ के दून में शीतलपुर बूथ पर दो गुटों में कहासुनी के बाद मारपीट हुई।

इस दौरान मौके पर बूथ में अफरा-तफरी मच गई। बूथ के बाहर वोट डालने की लाइन में धक्कामुक्की को लेकर दोनों पक्षों में तकरार शुरू हुई और फिर मारपीट होने लगी।

पुलिस ने मौके की स्थिति को नियंत्रित किया. हालात सामान्य होने पर मतदान दोबारा शुरू करवा दिया गया।

ऊना के हरोली में भी वोटिंग के दौरान हाथापाई देखने को मिली। बीटन पंचायत में इसे लेकर जमकर बवाल देखा गया और फिर पुलिस ने बीच बचाव किया।

बताया जा रहा है कि वोट पोलिंग को लेकर उम्मीदवारों के बीच में मदभेद हुआ, जिसके बाद हाथापाई की नौबत आ गई। इस दौरान बूथ के अंदर ही दो गुट भिड़ गए।

उधर, शिमला रामपुर के ब्रांदली में वोटिंग की जगह नोटा स्टेंप के इस्तेमाल का आरोप लगने की वजह से सुबह से मतदान नहीं हो पाया। लोग धूप में मतदान का इंतजार करते रहे।

गौर रहे कि तीन बज गए हैं और पंचायत चुनाव की वोटिंग अब खत्म हो गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

वियतनाम में बड़ा हादसा, भारतीय पर्यटकों को ले जा रही नाव पलटी, 15 लोगों की मौत

हिमखबर डेस्क वियतनाम में बड़ा हादसा पेश आया है। यहां...

हादसा या कुछ और: ज्वाली के देहरी में एक और युवक संदिग्ध मौत, टांडा अस्पताल में तोड़ा दम

ज्वाली - शिवू ठाकुर पुलिस थाना ज्वाली के अधीन पंचायत...