हिमाचल की टाली पंचायत का चुनाव रद्द, 2 महिला प्रत्याशियों की चालाकी पकड़ी गई, अब नई तारीख बताएगा EC

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश में पहले चरण के लिए 1293 पंचायतों में मंगलवार को जहां वोटिंग हो रही है। वहीं, वोटिंग से 24 घंटे पहले, बिलासपुर जिले की ग्राम पंचायत टाली में प्रधान पद का चुनाव स्थगित करना पड़ा।

26 मई यानी आज ही यहां पर प्रधान समेत अन्य पदों के लिए वोटिंग होनी थी। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त राहुल कुमार ने दी है।

चुनाव आयोग के अनुसार, प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ रहीं दो प्रत्याशी कमलेश पत्नी राम कृष्ण और मीरा देवी पत्नी जय पाल क्रमशः मिड-डे मील कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में सरकारी दायित्व निभा रही थीं।

आरोप है कि दोनों ने नामांकन के दौरान यह जानकारी छिपाई। पंचायती राज विभाग के नियमों के अनुसार मिड-डे मील तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पंचायत चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य माने जाते हैं और चुनाव नहीं लड़ सकते हैं।

मामले की समीक्षा के बाद आयोग ने पाया कि नामांकन जांच प्रक्रिया प्रभावित हुई है, इसलिए संविधान के अनुच्छेद 243-के तथा हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994 के तहत प्रधान पद का चुनाव तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया।

आयोग ने सभी नामांकन पत्र, अभिलेख और मतपत्र सीलबंद कर सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं हालांकि पंचायत के अन्य सभी पदों के चुनाव पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related