अग्निवीर भर्ती में इस बार एआरओ हमीरपुर से लगभग 1000 युवाओं की सेलेक्शन, 27 को रिपोर्ट करने के आदेश

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

थल सेना अग्निवीर भर्ती 2025-26 के अंतर्गत जिला हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना के युवाओं के लिए आयोजित अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल और ट्रेड्समैन की भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया गया है।

थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल श्रीधर राजन ने बताया कि यह परिणाम वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

उन्होंने बताया कि इस बार थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के अंतर्गत लगभग 1000 युवाओं की सेलेक्शन हुई है जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। उन्होंने सभी सफल उम्मीदवारों से अपील की है कि वे 27 मई को सुबह 8:30 बजे थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर में आगामी औपचारिकताओं के लिए रिपोर्ट करें।

युवाओं ने जैसे ही अपना नाम इंडियन आर्मी की बेवसाइट पर देखा, तो वह खुशी से झूम उठे और अपने माता-पिता को भी भर्ती होने का समाचार दिया। युवाओं के घर में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें बधाई देने में लगे हुए हैं। फोन और सोशल मीडिया के जरिए भी एक-दूसरे को बधाई देने का दौर लगातार जारी है।

बताया जा रहा है कि युवाओं के मोबाइल पर भी रिजल्ट आउट होने की सूचना इंडियन आर्मी की ओर से जारी की गई थी। उसके बाद ही युवा इंडियन आर्मी की साइट में अपना रिजल्ट देखने में डट गए। अग्निवीर भर्ती रैली में सिलेक्ट युवाओं को जून माह में डिशपैच करेक इंडियन आर्मी के सेंटरों में 9 माह की ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...