हिमाचल पंचायत चुनाव: जिला परिषद प्रत्याशी के बेटे का जाली वोट डाला, हंगामे के बाद SDM ने दिया जांच का आदेश

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में जिला परिषद के चुनाव में फर्जी वोटिंग का आरोप लगा है। यहां पर टिहरा वार्ड से चुनाव लड़ रही पूर्व मंत्री की बेटी वंदना गुलेरिया के बेटे का फर्जी वोट डलवाने का आरोप लगा है। इस संबंध में पोलिंग एजेंट ने एसडीएम और डीसी मंडी को शिकायत भेजी है।

जानकारी के अनुसार, धर्मपुर विधानसभा के टिहरा वार्ड पर मंगलवार को जिला परिषद के लिए वोटिंग हुई। यहां पर भाजपा की तरफ से पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की बेटी चुनाव लड़ रही हैं।

अब पोलिंग एजेंट सतीश कुमार ने चुनाव आयोग को शिकायत भेजी है। करयाल बूथ से पोलिंग एंजेंट सतीश ने आरोप लगाया है कि वंदना गुलेरिया के बेटे का ड्राइवर या किसी और से वोट डलवाया गया है, जबकि उनका बेटा घर पर मौजूद नहीं है।

शिकायत में लिखा कि चौलथरा में करयाल बूथ पर वंदना के बेटे दक्ष का वोट फर्जी डलवाया गया है। ऐसे में इस मामले की जांच होनी चाहिए। सतीश कुमार ने बताया कि वह निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं।

इस वार्ड से से वंदना ठाकुर, अनिता ठाकुर और रजिता ठाकुर के बीच मुकाबला है। गौर रहे कि जिला परिषद के चुनाव के लिए टीहरा वार्ड से रजिता ठाकुर वंदना के खिलाफ लड़ रही हैं।

रजिता के पोलिंग सतीश एजेंट ने उपायुक्त मंडी और एसडीएम धर्मपुर को शिकायत दी है। शिकायत मिलने के बाद एसडीएम धर्मपुर ने नायब तहसीलदार और सेक्टर आफिसर को जांच के आदेश दिए और मौके पर भेजा था।

शिकायत में कहा गया है कि वंदना ठाकुर के बेटे दक्ष गुलेरिया (क्रमांक संख्या 44) का वोट अपने चालक से डलवा दिया। विरोधी प्रत्याशी रजिता के पति ने बताया कि वंदना गुलेरिया के बेटे के नाम पर फर्जी वोट डाला गया है।

एसडीएम धर्मपुर जोगेंद्र पटियाल के बोल

उधर, एसडीएम धर्मपुर जोगेंद्र पटियाल ने बताया कि उनके पास शिकायत आई है। नायब तहसीलदार व सेक्टर आफिसर को जांच करने के लिए कहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...