धर्मशाला में RCB vs GT के हाई वोल्टेज मैच से पहले नेचुरल बर्फीले पानी में नहाने उतरे शुभमन गिल

--Advertisement--

गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों ने मैच से पहले तनाव कम किया, शुभमन गिल ने मांझी खड्ड में बर्फीले पानी में स्नान किया, ग्लेन फिलिप्स ने धौलाधार की शांत वादियों में ट्रैकिंग का आनंद लिया।

हिमखबर डेस्क

जब भी बड़ा मैच होता है तो उसको लेकर तनाव भी उतना ही ज्यादा होता है। हाई वोल्टेज मैच से पहले गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल व अन्य खिलाड़ी मैच शुरू होने के आठ घंटे पहले धर्मशाला में खनियारा के पास स्थित मांझी खड्ड में नहाने उतरे।

पहाड़ों से बहकर आ रहे बर्फीले ठंडे पानी में नहाकर गिल फ्रेश हुए। धौलाधार की पहाड़ियों से बहकर आ रहा यह पानी काफी ज्यादा ठंडा होता है। यहां उन्होंने पौने घंटे तक प्राकृतिक जलस्रोत मांझी खड्ड में बने नेचुरल स्वीमिंग पूल में तैराकी का आनंद लिया।

Shubhman Gill 1

खिलाड़ी जहां होटलों में ठहरे हैं वहां पर स्वीमिंग पूल हैं, लेकिन खिलाड़ियों ने ठंडे पानी से अठखेलियां कर बड़े मैच से पहले तनाव को कम करने का प्रयास किया। शुभमन गिल के साथ साई सुदर्शन व अन्य खिलाड़ी भी थे। इस मौके पर शुभमन ने अपने मोबाइल पर यहां की मेमरी को सहेजा।

ग्लेन फिलिप्स ने की ट्रैकिंग

गुजरात के आलराउंडर ग्लेन फिलिप्स भी धौलाधार की खूबसूरत व शांत वादियों को नजदीक से निहारने के लिए ट्रैकिंग पर निकले। उन्होंने ट्रैकिंग का आनंद लिया, जबकि कुछ खिलाड़ियों ने होटल के स्वीमिंग पूल में मस्ती की।

आज शाम मुकाबला

गुजरात और आरसीबी के बीच धर्मशाला में आज शाम आईपीएल 2026 का पहला क्वालीफाइर मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें शानदार खेल का प्रदर्शन कर रही हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...