पंचायत चुनावों में बहसबाजी के दौरान युवक की मौत, शराब पीने के बाद हुई कहासुनी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

दाड़लाघाट क्षेत्र की पंचायत बरायली के गांव डवारू निवासी अश्वनी कुमार के निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पंचायत चुनाव के दौरान हुई बहसबाजी के बीच घटी इस दुखद घटना ने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया है।

क्षेत्रवासियों ने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए शांति और भाईचारे की अपील की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पंचायत चुनाव लोकतंत्र का पर्व होते हैं, जिन्हें आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ संपन्न करवाया जाना चाहिए।

चुनावी माहौल में बढ़ते तनाव और छोटी-छोटी बातों पर होने वाले विवाद समाज के लिए घातक साबित हो सकते हैं। लोगों ने युवाओं से विशेष रूप से नशे और अनावश्यक विवादों से दूर रहने की अपील की है।

क्षेत्र के कई सामाजिक संगठनों और ग्रामीणों ने अश्वनी कुमार के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज को बड़ी सीख देती हैं। उन्होंने सभी पंचायत प्रतिनिधियों, युवाओं और मतदाताओं से शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने का आग्रह किया।

ग्रामीणों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

पुलिस अधीक्षक सोलन एस डी वर्मा के बोल

इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक सोलन एस डी वर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया की निष्पक्षता से जांच की जा रही है। एसपी ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर हुए विवाद में अश्विनी कुमार की मौत का मामला सामने आया है।

पुलिस को दिए बयान के अनुसार शराब पीने के दौरान कुछ युवकों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद कथित रूप से धक्का लगने से अश्विनी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...