हमीरपुर की बेटी सान्वी रनौत का कमाल, भारतीय बास्केटबॉल टीम में बनाई जगह

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश की बेटियां लगातार नए मुकाम हासिल कर रही हैं। इस बार हमीरपुर जिले की बेटी सान्वी रनौत ने भारतीय बास्केटबॉल टीम में चयनित होकर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।

सान्वी रनौत का चयन श्रीलंका में आयोजित होने वाले U-18 SABA क्वालीफायर टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में हुआ है। अब वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करती नजर आएंगी।

सान्वी हमीरपुर जिले के भोरंज उपमंडल के परोल गांव की रहने वाली हैं। उनके भारतीय टीम में चयन की खबर मिलते ही परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे पूरे हिमाचल के लिए गर्व का पल बताया है।

ग्रामीण परिवेश से निकलकर भारतीय टीम तक पहुंचने का सान्वी का सफर बेहद प्रेरणादायक माना जा रहा है। खेल के प्रति जुनून, लगातार मेहनत और अनुशासन के दम पर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है।

खेल विशेषज्ञों का कहना है कि सान्वी की सफलता हिमाचल की बेटियों के लिए नई प्रेरणा बनेगी। इससे राज्य में बास्केटबॉल समेत अन्य खेलों के प्रति युवाओं, खासकर लड़कियों का रुझान और बढ़ेगा।

सान्वी रनौत की इस उपलब्धि पर प्रदेशभर से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। अब पूरे हिमाचल की नजरें श्रीलंका में होने वाले टूर्नामेंट पर टिकी हैं, जहां सान्वी भारतीय जर्सी में अपना दमखम दिखाएंगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

वियतनाम में बड़ा हादसा, भारतीय पर्यटकों को ले जा रही नाव पलटी, 15 लोगों की मौत

हिमखबर डेस्क वियतनाम में बड़ा हादसा पेश आया है। यहां...

हादसा या कुछ और: ज्वाली के देहरी में एक और युवक संदिग्ध मौत, टांडा अस्पताल में तोड़ा दम

ज्वाली - शिवू ठाकुर पुलिस थाना ज्वाली के अधीन पंचायत...