चूड़धार ट्रिप बना अंतिम सफर, IT कंपनी में कार्यरत युवक की खड्ड में डूबने से मौत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल के अम्बोया गांव के 23 वर्षीय युवक जतिन शर्मा की नेरवा में एक खड्ड में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई है। युवक की असमय मौत से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जतिन शर्मा पुत्र प्रोमिल शर्मा चंडीगढ़ की एक आईटी कंपनी में कार्यरत था। वह अपने कुछ दोस्तों के साथ चूड़धार घूमने के लिए निकला था। इसी दौरान नेरवा क्षेत्र के पास सभी दोस्त एक खड्ड में नहाने के लिए उतरे। नहाते समय जतीन अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और उसके दोस्तों ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। गंभीर हालत में उसे तुरंत नेरवा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि जतीन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और परिवार की जिम्मेदारियां भी वही संभाल रहा था। उसकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

परिजनों के अनुसार जतीन का अंतिम संस्कार सोमवार को उसके पैतृक गांव अम्बोया में किया जाएगा। युवक की मौत की खबर से गांव अम्बोया सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और लोग परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गर्मियों में ‘छीछा’ नहीं खाया तो क्या खाया, लाजवाब है हिमाचल की यह चटनी

हिमखबर डेस्क आम का सीजन है और गर्मियां चरम पर हैं।...

तो गांव में कोई कुंवारा नहीं रहता…पंचायत चुनावों के बीच सामने आई नौजवानों की टीस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में इन दिनों पंचायत चुनावों का शोर...