भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए शास्त्री के बैच वाइज आधार पर भरे जाएंगे पद

--Advertisement--

भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए शास्त्री के बैच वाइज आधार पर भरे जाएंगे पद।

सिरमौर – नरेश कुमार राधे 

सिरमौर में प्रारम्भिक शिक्षा विभाग में भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए शास्त्री के 16 पद बैचवाइज आधार भरे जायेंगे। भर्ती हेतु उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय, नाहन में 29 व 30 अगस्त को काउंसलिंग होगी।

उप निदेशक प्रारम्भिक सिरमौर शिक्षा राजीव ठाकुर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सिरमौर जिला में भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए शास्त्री के कुल 16 पद बैच वाईज आधार पर भरे जाने हैं।

जिनमें 11 पद अनारक्षित हैं जबकि तीन पद अनुसूचित जाति, एक पद अनुसूचित जनजाति तथा एक पद ओबीसी के लिए आरक्षित है। उन्होंने कहा कि यह भर्ती अपडेट बैच के आधार पर होगी।

राजीव ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के अन्य जिलों से सम्बन्धित पात्र अभ्यर्थी भी निर्धारित काउंसलिंग में 29 अगस्त से 30 अगस्त 2024 तक भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उप निदेशक, प्रारम्भिक शिक्षा सिरमौर स्थित नाहन कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बसाल में भीषण अग्निकांड, मजदूरों के 100 से ज्यादा आशियाने जलकर राख

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक भीषण...

पंचायत चुनावों में बहसबाजी के दौरान युवक की मौत, शराब पीने के बाद हुई कहासुनी

हिमखबर डेस्क दाड़लाघाट क्षेत्र की पंचायत बरायली के गांव डवारू निवासी...