HPCA की अंडर-16 चैंपियनशिप में छाए मंडी के खिलाड़ी, विजेता बनकर लौटे

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

एचपीसीए द्वारा आयोजित अंडर-16 क्रिकेट चैंपियनशिप को मंडी जिला की टीम ने जीत लिया है। विजेता बनकर लौटी टीम का मंडी जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा भव्य स्वागत किया गया। एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष अजय राणा ने खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को क्लासिओ होटल में स्मृति चिन्ह और टोपी पहनाकर सम्मानित किया।

अजय राणा ने कहा कि मंडी के युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। मेहनत, अनुशासन और टीम भावना के बल पर खिलाड़ियों ने यह सफलता हासिल की है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि क्रिकेट एसोसिएशन मंडी खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने बताया कि मंडी जिला की टीम वर्ष 2024 में अंडर-14 वर्ग में विजेता रही थी और अब अंडर-16 में भी खिताब जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया है। मंडी जिला ने क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। हाल ही में सीनियर टीम के पांच खिलाड़ी कैंप के लिए चयनित हुए हैं। यह मंडी और खिलाड़ियों के लिए बड़ी उपलब्धि है। आने वाले समय में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए ज्यादा से ज्यादा मैच आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा।

अजय राणा ने बच्चों के अभिभावकों, पूर्व रणजी खिलाड़ी प्रवीण सेन, रणजी खिलाड़ी मुकेश शर्मा, रणजी खिलाड़ी कौल सिंह ठाकुर, चीफ कोच चेतन ठाकुर, कोच मनीष गुप्ता, नेहा सैनी, हिमाचल की पहली नॉर्थ जोन प्लेयर-कोच शकुन सैनी तथा सभी सब-सेंटरों के कोच को भी सम्मानित किया।

ये रहे उपस्तिथ

इस अवसर पर पूर्व प्रिंसिपल अमिता राणा, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मंडी के पदाधिकारी महेंद्र गोसामी, अभिनव गुलेरिया, गिरीश कपूर, तारा पंसारी, डॉ. अक्षय और सन्नी सिंह भी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मतदान करेगा शिक्षक या खुलेगा स्कूल? एकल अध्यापकों की ड्यूटी को लेकर बड़ा कंफ्यूजन

हिमखबर डेस्क पंचायती राज चुनावों के पहले चरण के मतदान...

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में केमिस्ट्स की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

हिमखबर डेस्क ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD)...