चंबा में सनसनी: सड़क किनारे संदिग्ध हालात में मिला शख्स का शव, जांच में जुटी पुलिस

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के चंबा-तीसा मार्ग पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब संदिग्ध हालात में एक शख्स का शव मिला। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के मुताबिक, मामला चंबा-तीसा मार्ग पर मेडिकल कॉलेज सरोल के समीप बैंसका का है। मृतक की पहचान रज्जाक अली शाह (36 वर्षीय), पुत्र शौकत अली शाह, निवासी बैंसका के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि गुरुवार स्थानीय लोगों ने सड़क के किनारे एक व्यक्ति को बेसुध हालात में पड़ा हुआ देखा। इसके बाद मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया, लेकिन जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों ने किसी भी व्यक्ति पर कोई शक या साजिश की आशंका जाहिर नहीं की है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया, जिसके बाद दोपहर बाद हरदासपुरा स्थित कब्रिस्तान में मृतक को सुपुर्दे-खाक किया गया।

वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...