एक बकरी, दो सगे भाई और मौत का खेल

--Advertisement--

एक बकरी, दो सगे भाई और मौत का खेल

व्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र में घर में बकरी घुसने को लेकर उपजे एक मामूली विवाद में दो सगे भाइयों के बीच जाककर मारपीट हुई, जिसमें घायल एक भाई की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि क्षेत्र के कोटवारी ग्राम निवासी प्रेमचंद की बकरी उसके सगे भाई देवचंद के घर के सहन में घुस गई, जिसको लेकर दोनों भाईयों के बीच विवाद हो गया। जिस दौरान गाली-गलौज के बाद बात मारपीट तक बढ़ गई।

घटना में लाठी-डंडे लगने से प्रेमचंद (40) गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल प्रेमचंद को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय गुरुवार की रात्रि प्रेमचंद की रास्ते में ही मौत हो गई।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रसड़ा दीक्षित त्रिपाठी के बोल 

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रसड़ा दीक्षित त्रिपाठी ने शुक्रवार को बताया कि घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुरुवार को ही मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर मारपीट की धारा के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। मौत की सूचना के बाद शुक्रवार को मृतक प्रेमचंद के पुत्र की तहरीर पर मुकदमे में भारतीय डंड संहिता की धारा 304 की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...