जिला कांगड़ा में नौ मार्च को आयोजित होगी लोक अदालत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

कांगड़ा जिला के सभी न्यायलयों में 9 मार्च को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा । यह जानकारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांगड़ा अजय मेहता ने दी।

उन्होंने बताया की लोक अदालत में विभिन्न मामलों का निपटारा समझौतों के आधार पर किया जायेगा।

इस दौरान आपराधिक कंपाउंडेबल अपराध, चेक बाउंस मामले, मोटर व्हीकल चालान के मामलों आदि पर सुनवाई कर निपटारा किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त लोक अदालत में सड़क दुर्घटना में क्लेम, घरेलू हिंसा विवाद व वैवाहिक विवाद आदि के मामलों का भी निपटारा किया जाएगा ।

उन्होंने कहा कि जो मामले न्यायालय में अब तक दायर नहीं हुए हैं, लोक अदालत में उन मामलों का भी निपटारा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि लोक अदालत में समय एवं धन की बचत होती है। न्यायालय शुल्क नहीं लगता और पुराने मुकदमे का न्यायालय शुल्क वापस हो जाता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...