सदन में गूंजा स्वास्थ्य विभाग से निकाले कर्मियों का मुद्दा

--Advertisement--

शिमला, 20 फरवरी – नितिश पठानियां

प्रश्नकाल के दौरान सदन में कोविड के समय में रखे गए स्वास्थ्य कर्मियों का मुद्दा प्रश्नकाल के दौरान खूब गूंजा। भाजपा विधायक राकेश जम्वाल ने सदन में इन कर्मियों को फिर से रोजगार देने की सरकार से मांग की।

मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कर्मियों को बिना किसी नियमों के कुछ समय के लिए विभाग में भर्ती किया गया था। सरकार आने वाले समय में उनके अनुभव के अनुसार जरूरत पड़ने पर इनको प्राथमिकता के आधार पर फिर से रोजगार देगी।

राकेश जम्वाल ने कहा कि कोविड के समय जब अपने ही अपनों से दूर हो गए थे तो ऐसे वक्त में रखे गए इन स्वास्थ्य कर्मियों को नौकरी से निकालना सही नहीं है। सरकार को इन लोगों को फिर से रोजगार देना चाहिए।

सरकार नियमों का हवाला दे रही है तो अब कांग्रेस सरकार को 14 महीने बने हुए हो गए हैं। ऐसे में सरकार को ही पॉलिसी बनाकर इन्हें रोजगार दे देना चाहिए था।

इन कर्मियों ने अपनी जान दाव पर लगाकर कोविड के दौरान प्रदेश के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करने में अहम भूमिका अदा की है। ऐसे में मानवीय दृष्टिकोण से इनको रोजगार दिया जाना चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...