PM मोदी ने जम्मू से दबाया बटन, SPU के खाते में आ गए 20 करोड़

--Advertisement--

मंडी, 20 फरवरी – अजय सूर्या

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जम्मू कश्मीर से बटन दबाया और सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के खाते में 20 करोड़ की ग्रांट ऑनलाइन माध्यम से पहुंच गई। यह ग्रांट पीएम उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत दी गई है।

जम्मू कश्मीर में हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के दौरान सरदार पटेल यूनिवर्सिटी की प्रो. वॉयस चांसलर प्रोफेसर अनुपमा सिंह अपने अन्य स्टाफ और स्टूडेंट्स के साथ इसमें वर्चुअल माध्यम से जुड़ी हुई थी।

प्रोफेसर अनुपमा सिंह ने इस ग्रांट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा व केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का आभार जताया और यूनिवर्सिटी प्रबंधन को बधाई भी दी।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार से जो ग्रांट मिली है उस राशि को यूनिवर्सिटी के इंटरनल इंफ्रास्ट्रक्चर की डेवेल्पमेंट पर खर्च किया जाएगा। स्मार्ट क्लास रूम और बेहतरीन लैब का निर्माण किया जाएगा, ताकि यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे बच्चों को अधिक से अधिक सुविधाएं दी जा सकें।

अनुपमा सिंह ने बताया कि जहां यूनिवर्सिटी का सालाना बजट मात्र 10 करोड़ है, वहां पर 20 करोड़ की ग्रांट मिलना बड़ी बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी केंद्र सरकार की तरफ से यूनिविर्सिटी को और ज्यादा आर्थिक मदद प्राप्त होगी।

बता दें कि सरदार पटेल यूनिवर्सिटी 1 अप्रैल 2022 को ही शुरू हुई है। लेकिन प्रोफेसर अनुपमा सिंह के अथक प्रयासों से मात्र दो महीनों में ही इसे विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से 2 एफ का स्टेट्स मिल गया था। इसी स्टेट्स के कारण आज यूनिवर्सिटी केंद्र सरकार से इस तरह की ग्रांट हासिल कर पाने में कामयाब हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...