कंडाघाट – आरपी ठाकुर
उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत चायल में आज बुधवार को खाद्य प्रवेक्षक द्वारा चायल दुकानों का औचिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान खाद्य वस्तुओं की जांच भी की गई जिसमें दूध से बनी हुई बर्फी दही ,पनीर, तेल आदि पदार्थों की जांच की गई और उन्हें मोबाइल में जाकर जांच की गई। और पाया कि यह वास्तुए जांच में ठीक पाई गयी।

खाद्य पर्वेक्षक राहुल देव ने बताया की बुधवार को चायल बाजार की दुकानों की साफ सफाई की भी जांच गई। और दुकानदारों को जागरूक किया गया कि वह आने वाले समय में त्योहारों के मध्य नजर रखते हुए साफ सफाई का विशेष ध्यान राखे व अच्छी खाद्य वस्तुएं बेचने का प्रयास करें।
उन्होंने बताया की हिमाचल प्रदेश में दो फुड सेफ्टी वैने कार्यरत हैं जो की 12 जिलों को कवर करती है जिसमे की एक फूड सेफ्टी वैन धर्मशाला में है जो की साथ लगते जिलो को कवर करती है। दूसरी वैन जिला सोलन में है। जो कि इससे लगते जिलों को देखती है। औचिक निरीक्षण के दौरान कई दुकानदार दुकाने बंद करके चले गए।

