धर्मशाला के धार गांव में मिला पाकिस्तान का मोबाइल सिग्नल

--Advertisement--

धर्मशाला – व्यूरो रिपोर्ट

विश्वकप मैचों के बीच जिला मुख्यालय के साथ लगती पहाड़ियों पर पाकिस्तान का मोबाइल सिग्नल मिल रहा है। सिग्नल करेरी गांव के साथ लगते धार गांव में मिला है। इस दौरान पॉपअप मैसेज में बिना सिमकार्ड के भी 4जी डाटा इस्तेमाल करने का ऑफर दिया जा रहा है।

मैसेज में बताया गया है कि आठ दिन के लिए 4जी डाटा को 23 यूएस डॉलर देकर खरीदा जा सकता है। रोज इस्तेमाल करने के लिए 300 एमबी हाई स्पीड डाटा को 6.50 यूएस डालर देकर खरीदा जा सकता है। मैसेज उस समय आ रहा है, जब कोई किसी को कॉल करता है।

एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर के बोल

उधर, इस बारे में एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि पाकिस्तानी सिग्नल मिलने की सूचना मिली है। पुलिस जांच में जुटी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...