AAP नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी लोकतंत्र संविधान के लिए दुर्भाग्यपूर्ण : राकेश

--Advertisement--

मंडी, 09 अक्तूबर – अजय सूर्या

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को ईडी द्वारा गिरफ्तार करने पर आम आदमी पार्टी उग्र हो गई है। जिसके विरोध में आम आदमी पार्टी द्वारा अब हर जगह धरना प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को आम आदमी पार्टी मंडी के कार्यकर्ताओं ने शहर में रैली निकाल केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन के माध्यम से नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी को लोकतंत्र और संविधान के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया। इस मौके पर उन्होंने उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित कर संजय सिंह की रिहाई की मांग उठाई।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव राकेश मंडोतरा ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र कि मोदी सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने के अलावा और कुछ भी नहीं कर रही है। जब कोई विपक्षी नेता केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है तो इन एजेंसियों के माध्यम से उसकी आवाज को दबाने का प्रयास किया जाता है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपनी कमजोरी को छुपाने के लिए विपक्षी नेताओं को प्रताड़ित करने में लगा हुआ है। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने जब केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठानी चाही तो पहले उन्हें निलंबित कर दिया गया। वहीं इसके बाद जब वह सड़क पर धरने पर बैठे तो एजेंसियों का दुरुपयोग करते हुए उन पर झूठा केस बना दिया।

उन्होंने कहा कि संजय सिंह को सिर्फ सरकारी गवाह के बयान पर गिरफ्तार किया है जो संविधान व लोकतंत्र के लिए बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। केंद्र सरकार का यह तानाशाही रवैया बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाकर इसका जवाब देगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...