अमेरिका में मौत के 30 दिन बाद चंबा पहुंचा पृथ्वी का पार्थिव शरीर, गमगीन हुआ माहौल

--Advertisement--

पृथ्वी सिंह ने 2017 में अमेरिका निवासी कैंडी के साथ शादी रचाई और वहीं पर बस गया। 9 सिंतबर को सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई थी।

चम्बा – भूषण गुरुंग

अमेरिका में मौत के 30 दिन बाद चंबा के पृथ्वी का पार्थिव शरीर भारत पहुंचा है। दिल्ली एयरपोर्ट से शव को पैतृक गांव लाया गया। मंगलवार को अंतिम संस्कार होगा।

बता दें कि विकास खंड सलूणी की ग्राम पंचायत बाड़का के गांव तिवारी निवासी पृथ्वी सिंह पुत्र भर्थुराम ने 2017 में अमेरिका निवासी कैंडी के साथ शादी रचाई और वहीं पर बस गया। पृथ्वी सिंह अमेरिका के वाशिंगटन शहर में नौकरी करता था।

9 सिंतबर को सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई थी। इसकी सूचना मृतक की पत्नी ने परिजनों को दी थी और परिजन लगातार शव भारत लाने की मांग प्रशासन और सरकार से कर रहे थे।

मृतक के चचेरे भाई प्रेम लाल गौतम ने बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर पृथ्वी की देह पहुंचाई गई है। अब एंबुलेंस के माध्यम से पार्थिव शरीर को पैतृक गांव लाया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...