बग्गा कुठेड – महिंद्र सिंह
पासपोर्ट बनाने में ज्वाली के उम्मीदवारों को पुलिस वेरिफिकेशन में परिशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जब से नूरपुर पुलिस जिला बना है तब से तहसील ज्वाली के कोटला उपमडल के लोगों को पासपोर्ट बनाने मे बहुत परेशानी हो रही है।
दरसल मामला ये है कि जब पासपोर्ट अप्लाई किया जा रहा उस समय उम्मीदवार के ” प्रेसेंट रेसिडेंटल अड्रेस ” में पिन कोड मे समस्या आ रही है।
ज्वाली पुलिस स्टैशन के ऑप्शन पर अधिकतर पिन कोड जैसे की 176225,176205 वहाँ नहीं उठा रहा है। पहले ज्वाली थाना का पुलिस जिला काँगड़ा ऑफिस था तब इस समस्या का सामना नहीं करना पड़ता था।
किन्तु जब से पासपोर्ट वेबसाइट में नूरपुर पुलिस जिला के अधीन ज्वाली पुलिस स्टेशन आ रहा है तब से ज्वाली के कोटला उपमंडल के कुछ पिन कोड ये पोर्टल नहीं उठा रहा है।
जिससे लोंगो की पुलिस वैरिफिकेशन समय रहते पोासपोर्ट ऑफिस शिमला मे नहीं पहूँच रही है। जिस कारण पोासपोर्ट ऑफिस शिमला से उम्मीदवारों को एक पत्र जारी किया जा रहा।
जिसमे उनसे मैनुअल पुलिस वेरिफिकेशन करवा के 15 दिन के भीतर पोासपोर्ट ऑफिस शिमला में जा कर जमा करवानी पड़ रही है ।
मुद्दा ये है की यदि उम्मीदवारों को खुद हि पुलिस वेरिफिकेशन करवा के शिमला जाना पड़ रहा है तो नजदीक मे खोले गये पासपोर्ट ऑफिस का क्या फायदा?
उनका तो दोहरा खर्चा हो रहा है, पहले अपॉइंटमेंट लेकर डाक्यूमेंट की वेरिफिकेशन करवानी पड़ रही है, फिर मैनुअल पुलिस वेरिफिकेशन लेकर पोासपोर्ट ऑफिस शिमला जाना होगा ।
अत: प्रशासान से आग्रह है की लोगों की इस समस्या को जल्द से जल्द दूर किया जाये ताकि लोग परेशान ना हो।

