शिक्षिका पर सात वर्षीय मासूम को बेरहमी से पीटने का आरोप, कान में आई चोटें

--Advertisement--

शिमला,06 अक्टूबर – नितिश पठानियां 

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सात वर्षीय मासूम को शिक्षिका द्वारा पीटने का मामला सामने आया है।

राजधानी के फागली स्कूल में पढ़ने वाला प्रवीण (परवर्तित नाम) दूसरी कक्षा का छात्र है। प्रवीण को यह मालूम नही कि शिक्षिका ने क्यों उसकी पिटाई कर डाली, वो तो बस खेल रहा था।

आरोप है कि पिटाई से बच्चे के कान में चोटें आई हैं। पीड़ित के माता- पिता ने इस मामले की एफआईआर भी दर्ज करवा दी है, साथ ही मामले में कार्यवाही करने की मांग की है।

सात वर्षीय मासूम ने कहा कि वह तो बस खेल रहा था। उसे नही मालूम कि मैडम ने उसे क्यों मारा। उसने कहा कि खेलने पर मैडम ने पिटाई कर डाली।

पीड़ित बच्चे के माता पिता ने कहा कि शिक्षिका द्वारा पिटाई की गई, जिससे बच्चे के कान में चोट आयी है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी शिक्षिका द्वारा बच्चे की पिटाई की गई थी, लेकिन इस बार बेहरमी से मारा गया।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बच्चे को चार महीने से अलग स्टाफ रूम में बिठाया जा रहा है ,और पढ़ाया भी नही जा रहा। मजबूरी में इस मामले को लेकर मामला दर्ज करवाना पड़ा है।

बच्चे का मेडिकल भी करवाया गया, शनिवार को भी टेस्ट होंगे। बच्चे के माता पिता ने प्रशासन से शिक्षिका को स्थानांतरित करने की मांग की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...