राजगढ़ में अग्निकांड, दर्दनाक हादसे में महिला समेत 7 बकरियां जिंदा जली

--Advertisement--

राजगढ़, 06 अक्तूबर – नरेश कुमार राधे 

राजगढ़ के रूग गांव के समीप बीती रात एक अग्निकांड का दर्दनाक हादसा पेश आया है। इस दिल दहला देने वाली अग्निकांड की इस घटना में एक महिला और सात बकरियां झौंपड़ी में जिंदा जल गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार रूग शिरगली के रहने वाले देवेन्द्र ने गर्मियों के लिए सेर जंगल में अपने घोड़ों और बकरियों के लिए घास और लकड़ी की टहीनियों की झौंपड़ी बनाई हुई थी, जिस पर तिरपाल लगाई हुई थी।

इस झोंपड़ी में देवेन्द्र व उसकी पत्नि मेंहदी देवी भी अस्थाई रूप से रह रहे थे। बीती रात करीब आठ बजे जैसे की मेंहदी (33 साल) स्नान करके अंदर झोंपड़ी में टीन की अंगीठी में आग सेंक रही थी।

इसी दौरान मेंहदी ने गलती से अंगीठी का ढक्कन उठाया। जिससे अंगीठी से निकली लपटों से घास में आग लग गई।

बताया जा रहा है कि झोंपड़ी में एक घोड़ा भी था, जोकि बिदक कर बाहर निकल गया। लेकिन मेंहदी और बकरियां आग की चपेट में आ गई।

जब तक गांव के लोग मदद को आए तक तक मेंहदी की आग से झुलस कर मौत हो गई थी। साथ ही सात बकरियां भी जलकर मर चुकी थी।

अग्निकांड की सूचना मिलते ही एसडीएम राजकुमार ठाकुर, तहसीलदार उमेश शर्मा पुलिस दलबल सहित मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक झोंपड़ी राख हो चुकी थी।

राजगढ़ पुलिस द्वारा मेंहदी के शव को कब्जे में ले लिया गया। शव का शुक्रवार को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।

तहसीलदार उमेश शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों को 25 हजार की फौरी राहत मौके पर प्रदान कर दी गई है।

पुलिस थाना में मामला दर्ज कर दिया गया है। पुलिस अग्निकांड की इस घटना की गहनता से जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...