बद्दी पुलिस की बड़ी कामयाबी देह व्यापार में शामिल 6 लड़कियों का किया रेस्क्यू, नालागढ़ के एक निजी होटल स्टाफ और मैनेजर के ऊपर मामला दर्ज

--Advertisement--

बद्दी पुलिस की बड़ी कामयाबी देह व्यापार में शामिल 6 लड़कियों का किया रेस्क्यू, नालागढ़ के एक निजी होटल स्टाफ और मैनेजर के ऊपर मामला दर्ज।

नालागढ़ – रजनीश ठाकुर 

नालागढ़ के चौकीबाल में निजी होटल में पुलिस की दबिश ने 6 लड़कियों को रेस्क्यू किया। साथ ही होटल के मैनेजर ब स्टाफ के उपर बद्दी पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

एसएसपी मोहित चावला से पत्रकारों ने जब फोन पर बात की तो मोहित चावला ने कहा कि आगामी पिछले कुछ दिन पहले हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू का जब नालागढ़ में दौरे के दौरान देह व्यापार के मामलों की शिकायतें बद्दी पुलिस के सामने आई थी।

बद्दी के पत्रकारों ने भी पुलिस के आगे देह व्यापार के मामले को जोर-शोर से उठाया था, और हिमाचल पुलिस के महानिदेशक ने पत्रकारों को आश्वासन दिया था कि अगर बद्दी नालागढ़ में ऐसे मामले आ रहे हैं तो पुलिस कड़ी से कड़ी कार्यवाही करेगी।

वहीं एसएसपी बद्दी मोहित चावला ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू के निर्देश अनुसार पुलिस ने बद्दी नालागढ़ में देह व्यापार को रोकने के लिए एक टीम बनाई गई और क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया गया था।

जिससे आज नालागढ़ में देह व्यापार में शामिल लोगों का खुलासा हुआ है। एसएसपी मोहित चावला ने कहा कि निजी होटल के मालिक और स्टाफ के ऊपर मामला दर्ज करके डीएसपी नालागढ़ फिरोज खान के नेतृत्व में कार्यवाही शुरू कर दी है और 6 लड़कियों को रेस्क्यू किया गया है। आगामी कार्यवाही चल रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...