बेहद दुखद : हिमाचल में बहन की करंट व भाई की डूबने से मौत

--Advertisement--

ऊना, 03 अक्टूबर – अमित शर्मा 

हिमाचल प्रदेश के ऊना जनपद में थाना हरोली के तहत गांव कांटे में बहन की मौत के बाद घर पहुंचे भाई की स्वां नदी में डूबने से मौत हो गई।

मृतक की पहचान निरंजन सिंह पुत्र सुच्चा सिंह निवासी रायपुर सहोड़ा, जिला ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक कांटे निवासी एक महिला की करंट लगने के चलते मौत हो गई थी। इसके बाद भाई निरंजन निवासी रायपुर सहोड़ा बहन के घर पहुंचा, जहां पर मंगलवार को पारिवारिक सदस्य अस्थियों का विसर्जन करने गए हुए थे, जबकि निरंजन घर पर अकेला था।

दोपहर के समय निरंजन गांव के ही बच्चे के साथ स्वां नदी में नहाने चला गया, जहां पर पानी गहरा होने के चलते डूब गया। बच्चे की सूचना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और निरंजन को बाहर निकाला।अचेत अवस्था में निरंजन को हरोली अस्पताल लाया गया, जहां पर मृत घोषित कर दिया गया।

डीएसपी हरोली मोहन रावत के बोल 

डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया गया। वहीं मामले को लेकर जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आगाज ऐसा है, तो अंजाम कैसा होगा, मानसून में अब तक 11 लोगों की मौत, 12 जख्मी

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में मानसून की बारिश...

₹12 हजार वेतन…₹5 हजार रिकवरी! टिकट चेकिंग के दौरान HRTC परिचालक का छलका दर्द

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के एक परिचालक...