हत्या में बदला दो गुटों का जमीनी विवाद , एक मर्डर के बदले पांच कत्ल, खौफनाक था मंजर

--Advertisement--

व्यूरो – रिपोर्ट 

देवरिया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक जमीन के विवाद में छह लोगों की हत्या हो गई। पहले एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या की जाती है।

उसके बाद प्रतिशोध में गांव की भीड़ आरोपी परिवार पर कहर बनकर टूट पड़ती है। उन्होंने एक लाइन से पूरे परिवार को दर्दनाक मौत दे दी।

सदर क्षेत्राधिकारी श्रेयस त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम फत्तेपुर में दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर छह लोगों की हत्या कर दी गई।

इस हिंसक वारदात में एक लडक़ी गंभीर रूप से घायल है, जिसको इलाज के लिए डाक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कालेज रैफर कर दिया है।

उन्होंने बताया कि फत्तेपुर गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव का गांव के ही सत्यप्रकाश दुबे के परिवार से जमीनी विवाद चल रहा था।

आज तडक़े प्रेम यादव (40) का शव गाँव के पास मिलने से हडक़ंप मच गया। हत्या के प्रतिशोध में प्रेम यादव के समर्थकों ने सत्य प्रकाश दुबे के घर धावा बोल दिया तथा सत्य प्रकाश, उनकी पत्नी किरण दुबे, पुत्री सलोनी, नंदनी और बेटे अनमोल की हत्या कर दी।

त्रिपाठी ने बताया कि मौके पर जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा पहुंचे है। वारदात से गांव में तनाव व्याप्त है, जिसे देखते हुए एहतियात के तौर पर पीएसी बल तैनात किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...