चलती बस पर गिरा पत्थर, चार यात्री घायल, शिमला जा रही थी एचआरटीसी बस

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

शिमला जिले के झड़ासली झगटान से शिमला की ओर जा रही एचआरटीसी बस के ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिरने से चार यात्री घायल हो गए।

गनीमत रही कि पत्थर गिरने से बस अनियंत्रित नहीं हुई , अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घायलों का रोहड़ू अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार झड़ासली से शिमला के लिए सोमवार सुबह रवाना हुई बस भोलाड़ा नाले के पास करीब नौ बजे सड़क पर मलबा पड़ा होने के कारण खड़ी थी।

बस के भीतर करीब 12 सवारियां थीं। इस दौरान पहाड़ी से एक पत्थर गिरकर बस की खिड़की के शीशे को तोड़कर भीतर घुस गया। इससे बस में बैठे चार यात्री घायल हो गए।

हादसे से यात्रियों में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।लोगों ने बताया कि अगर चलती बस पर पत्थर गिरा होता तो चालक का संतुलन खोने से बड़ा हादसा हो सकता था।

घायलों की पहचान रामेश्वरी पत्नी ज्ञान सिंह निवासी गांव भोलाड़ , विकेश शर्मा पुत्र ओमप्रकाश निवासी गांव गलूत सलोगड़ा जिला सोलन, कमल पुत्र लाल बहादुर और भीम पुत्र नीलधर निवासी नेपाल के रूप में हुई है।

डीएसपी के बोल

डीएसपी रोहड़ू रविंद्र नेगी ने बताया कि सभी घायलों की हालात खतरे से बाहर है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...