पुलिस ने 7.71 ग्राम चिट्टे के साथ युवक को किया गिरफ्तार, मामला दर्ज

--Advertisement--

नूरपूर – स्वर्ण राणा

पुलिस जिला नुरपूर द्वारा नशे के खिलाफ चलाये गये अभियान के तहत पुलिस थाना डमटाल के अन्तर्गत मुकाम छन्नी मे नशा तस्करो के खिलाफ बड़ी कार्यवाही अमल में लाई गई है।

जानकारी देते हुए एसपी नूरपूर अशोक रत्न ने बताया कि आरोपी विजय कुमार पुत्र सोहन लाल निवासी वार्ड नंबर 8 होशियारपुर पंजाब के कब्जे से 7.71 ग्रांम चिट्टा बरामद किया गया। जिस पर उपरोक्त आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

उन्होंने ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस जिला नूरपुर द्वारा स्थानीय प्रशाशन के सहयोग नशे के खिलाफ शुरु की गई सारथी योजना को लेकर स्थानीय लोगो का अपार समर्थन मिल रहा है । पुलिस जिला नूरपुर द्वारा साल 2023 मे 29 सितंबर तक 108 मामले दर्ज किये जा चुके हैं।

जो उपरोक्त मामलों मे कुल 3 किलो 803.97 ग्राम चिट्टा, 2 किलो 223.11 ग्रांम चरस, 158.64 ग्रांम अफीम, 33 किलो 589.51 ग्रांम चुरा पोस्त (भुक्की), 878 नशीली गोलियां, व 1करोड़ 26 लाख 62 हजार 520 रुपये की नकद राशि बरामद की जा चुकी हैं।

इसके अलावा इस साल 2 मामलों मे वितिय जाँच के दौरान आरोपियो की 2 करोड़ 92 लाख 8 सौ 22 रुपये की चल व अचल सम्पति को जब्त करके सक्षम प्राधिकारी द्वारा जब्ती संम्बन्धी आदेश प्राप्त किये जा चुके हैं। इसके अलावा अन्य दर्ज कई मामलों मे भी आरोपियो की चल व अचल सम्पति की जाँच अमल में लाई जा रही हैं।

वर्ष 2023 के दौरान अवैध नशे के कारोबार में शामिल 163 लोग जिनमे 145 पुरुष व 18 महिलाये शामिल है जिनको गिरफ्तार किया जा चुका है।उन्होंने कहा कि भविष्य मे भी नशे के अवैध कारोवार के विरुद्ध जिला पुलिस नूरपुर का अभियान जारी रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने माउंट एवरेस्ट विजेता रुचि ठाकुर को किया सम्मानित, दिया 1 लाख का नकद पुरस्कार

हिमखबर डेस्क करसोग निवासी रुचि ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह...

हिमाचल में 11 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी

छह से लेकर नौ जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट, 11...

धर्मशाला के डॉ. अभिनव ने कैमरे में कैद कीं 600 दुर्लभ पक्षी प्रजातियां

हिमखबर डेस्क धर्मशाला जोनल अस्पताल में तैनात त्वचा रोग विशेषज्ञ...