अवैध खनन कर रहे 10 ट्रैक्टरों के चालान, वसूला 47,300 रुपये का जुर्माना

--Advertisement--

नूरपूर – स्वर्ण राणा

पुलिस जिला नूरपुर द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध चलाये गये अभियान के तहत आज खनन माफिया के खिलाफ बड़ी कार्यवाही अमल में लाते हुये पुलिस जिला नूरपुर के क्षेत्राधिकार मे 10 ट्रैक्टरों के अवैध खनन अधिनियम के अधीन चालान किये गये । जिसमे अवैध खनन में शामिल खनन माफिया से 47 हजार 300 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।

जानकारी देते हुए एसपी नूरपूर असगोक रत्न ने बताया कि जिला पुलिस नुरपूर द्वारा वर्ष 2023 मे अवैध खनन माफिया के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करते हुये 29 सितंबर तक अवैध खनन माफिया के खिलाफ 6 मामले दर्ज किया जा चुके हैं। उपरोक्त मामलों मे 33 वाहन पुलिस द्वारा जब्त किये जा चुके है।

जिला पुलिस नुरपूर द्वारा खनन माफिया के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करते हुये वर्ष 2023 में अब तक अवैध खनन अधिनियम के अधीन कुल 630 चालान किये गये है तथा अवैध खनन मे शामिल 93 वाहनो को जब्त किया गया है और आरोपियो से कुल 77,00,350 रुपये जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य मे भी अवैध खनन के विरुद्ध जिला पुलिस नूरपुर का अभियान जारी रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...