सामने मौत का खौफ, कैसे छोड़ते कूड़ा बीनने वाले आशियाना, ब्यास किनारे पहुंची IPS सौम्या

--Advertisement--

मंडी, 10 जुलाई – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश में ब्यास नदी रौद्र रूप धारण कर चुकी है। करीब आधा दर्जन पुल व फुटब्रिज नदी की भेंट चढ़ चुके हैं। पुलिस के सामने एक अजीब स्थिति उस समय पैदा हो गई, जब मुख्यालय के समीप कूड़ा बीनने वाले नदी के किनारे झुग्गी-झोंपड़ियां खाली करने को तैयार नहीं हुए।

समाज का गरीब तबका इस बात का तर्क दे रहा था कि वो जीवन भर की कमाई को कैसे छोड़ दें। समस्या का समाधान न होने की स्थिति में मूसलाधार बारिश के बीच मंडी की पुलिस अधीक्षक सौम्या सांबशिवन उफनती नदी के किनारे पहुंची। करीब आधा घंटा काउंसलिंग के बाद लगभग 80 प्रवासियों को नदी के किनारे से हटाकर गुरुद्वारा में आश्रय दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने झुग्गी में रहने वालों को समझाया कि जीवन ही सबसे अनमोल है। ब्यास नदी के जलस्तर के कारण रविवार हो भी पंडोह बाजार में पानी दाखिल हो गया था। थुनाग से भी खौफनाक मंजर सामने आया था। ब्यास नदी के रौद्र रूप को लेकर प्रशासन कतई भी प्रवासियों को नदी के तट पर रहने की अनुमति नहीं दे सकता था।

खैर, पुलिस अधीक्षक सौम्या सांबशिवन की कोशिश पर तकरीबन 80 प्रवासी नदी के किनारे से निकासी को तैयार हो गए। उधर, जलभराव पर औट थाना को खाली करवा लिया गया है। एक-दो अन्य जगहों पर भी पुलिस ने घरों को खाली करवाया है।

उधर, एसपी सौम्या सांबशिवन ने कहा कि प्रवासी मजदूरों को रेस्क्यू करने के बाद गुरुद्वारा में आश्रय दिया गया है। सामाजिक संस्थाओं से खाने-पीने की व्यवस्था की अपील की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...