हिमाचल: राह चलती 21 वर्षीय युवती की गला घोंटकर हत्या, मां से बात करते समय कटा फोन

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

रामपुर उपमंडल के झाकड़ी इलाके में एक युवती की रविवार को गला घोंटकर हत्या करने की खौफनाक वारदात सामने आई है। युवती का शव कोटला-कुन्नी सड़क के किनारे बरामद होने से सनसनी फैल गई। जानकारी है कि मृतक युवती रामपुर कॉलेज की छात्रा थी। वहीं युवती की पहचान 21 वर्षीय अनीता निवासी गांव कुन्नी के तौर पर हुई है।

पुलिस के मुताबिक युवती शनिवार को कोटला स्थित रिश्तेदार के पास गई थी। बताया जा है कि रविवार दोपहर वह कोटला से घर लौट रही थी।इस दौरान युवती अपनी मां से मोबाइल पर बात कर रही थी, इसी बीच अचानक कॉल कट हो गई। इससे युवती की मां को अहसास हुआ कि मेरी बेटी के साथ कुछ हुआ है।

इसके बाद उन्होंने अनीता के मोबाइल पर कई बार कॉल की, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। जिसके बाद मां बेटी को ढूंढने के लिए कोटला के लिए  निकली तो घर से कुछ दूरी पर सड़क के ऊपर युवती का शव झाड़ियों में बरामद हुआ।

घटना की सूचना मिलने पर इलाके में दहशत फैल गई। वहीं झाकड़ी पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है। साथ ही फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने भी एकत्रित किए हैं।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आगाज ऐसा है, तो अंजाम कैसा होगा, मानसून में अब तक 11 लोगों की मौत, 12 जख्मी

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में मानसून की बारिश...

₹12 हजार वेतन…₹5 हजार रिकवरी! टिकट चेकिंग के दौरान HRTC परिचालक का छलका दर्द

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के एक परिचालक...