हिमाचल प्रदेश में 1 दर्जन मौजूदा MLAs के टिकट काट सकती है BJP, कई मंत्री भी शामिल- सूत्र

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में दोबारा सत्ता बरकरार रखने की कोशिशों में जुटी भारतीय जनता पार्टी की रणनीति को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है.

सूत्रों की मानें तो हिमाचल प्रदेश में भाजपा यानी भारतीय जनता पार्टी 1 दर्जन मौजूदा विधायकों के टिकट काट सकती है. इतना ही नहीं, 2-3 मंत्रियों पर भी गाज गिर सकती है और उनके टिकट भी काटे जा सकते हैं.

सूत्रों ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा कुछ विधायकों की सीट भी चेंज करने पर विचार कर रही है. वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने विधानसभा चुनाव न लड़ने की इच्छा जताई है.

माना जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश में एंटी-इन्कंबेंसी फैक्टर को काटने के लिए भाजपा मौजूदा विधायकों के टिकट काटने वाली रणनीति अपना सकती है.

दरअसल, भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की आज शाम पांच बजे बैठक होगी और इस बैठक में ही हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगेगी.

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है और एक चरण में ही मतदान होंगे.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...