चुनाव आयोग की टीम ने देहरा में प्रशासनिक अधिकारियों संग की बैठक, अवैध नकदी व शराब जब्‍त करने के निर्देश

--Advertisement--

Image

देहरा – शिव गुलेरिया

चुनाव आयोग ने आचार संहिता उल्‍लंघन संबंधित शिकायतों के तत्काल निवारण, नाके लगाने व अवैध नकदी व शराब जब्त करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, चुनावी रैलियों में किसी तरह से आचार संहिता का उल्‍लंघन न हो, इसका भी ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं।

व्यय पर्यवेक्षक देहरा, जसवां परागपुर और ज्वालामुखी निर्वाचन क्षेत्र नितिन जयमन, उपायुक्त कांगड़ा डाक्‍टर निपुण जिंदल और एसपी कांगड़ा खुशहाल शर्मा ने आज बचत भवन देहरा में रिटर्निंग अधिकारियों, सहायक व्यय पर्यवेक्षकों, फ्लाइंग स्क्वॉड, स्टेटिक सर्विलांस टीमों और लेखा टीमों के साथ बैठक की।

चुनाव आयोग ने दिए निर्देश, रखें यह नजर

उन्होंने आदर्श चुनाव संहिता की शिकायतों के तत्काल निवारण, नाके लगाने, अवैध नकदी व शराब की जब्ती के निर्देश दिए। इस अवसर पर टीमों को उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों की रैलियों और अन्य कार्यक्रमों पर आदर्श चुनाव संहिता की दृष्टि से कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया। व्यय पर्यवेक्षक ने चुनाव व्यय के सही रखरखाव पर जोर दिया और सभी संबंधित टीमों को खातों को सावधानीपूर्वक बनाए रखने के लिए निर्देशित किया।

बैंक प्रबंधन को भी ये निर्देश जारी

बैंक प्रबंधन को भी प्रतिदिन की लेन-देन, आनलाइन मनी ट्रांसफर की निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही निर्वाचन डयूटी पर तैनात आबकारी विभाग के अधिकारियों को भी शराब की बिक्री पर पूर्णतय चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। जीएसटी विभाग को भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

इसके साथ ही नारकोटिक्स के नोडल अधिकारियों को भी नियमित तौर पर रिपोर्ट के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि रिटर्निंग आफिसर तथा एकांउटिंग टीम को भी व्यय निगरानी के लिए उपयुक्त जगह पर नाके इत्यादि लगवाने के लिए कहा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...