सुक्खू की बेरोजगारों को सौगात: हिमाचल में भरे जाएंगे पंचायत सचिवों के पद,ई-टैक्सी पर 50% अनुदान

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज विधानसभा में अपनी सरकार का चौथा बजट पेश किया। इस बजट के केंद्र में राज्य को वर्ष 2032 तक देश का सबसे समृद्ध प्रदेश बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री ने केवल वित्तीय आंकड़े ही साझा नहीं किए, बल्कि राज्य के विकास का एक व्यापक रोडमैप भी प्रस्तुत किया।

1,000 अतिरिक्त पुलिस कांस्टेबल भर्ती होंगे

टी ब्रेक के बाद बजट भाषण ढाई बजे के बाद फिर शुरू हुआ। सीएम सुक्खू ने घोषणा करते हुए कहा कि चिट्टे से निपटने के लिए सरकार 1,000 अतिरिक्त पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती करेगी। एसपीओ को अन्य क्षेत्रों में भी तैनात किया जाएगा। कांस्टेबलों को हेड कांस्टेबल पद पर पदोन्नत किया जाएगा। 50 महिला सब इंस्पेक्टरों की सीधी भर्ती की जाएगी। एक हजार अन्य पद भी चरणबद्ध तरीके से भरे जाएंगे।

युवाओं के लिए नए अवसर

प्रशासनिक ढांचे को मजबूती देने और ग्रामीण युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार ने महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। प्रदेश में पंचायत सचिवों के 150 नए पदों पर भर्ती की जाएगी। चौकीदारों के रिक्त पदों को भी भविष्य में चरणबद्ध तरीके से भरने की योजना है।पर्यावरण संरक्षण और स्वरोजगार को जोड़ते हुए मुख्यमंत्री ने परिवहन क्षेत्र के लिए बड़ी सब्सिडी का ऐलान किया।

ई-टैक्सी खरीदने वाले 500 युवाओं को सरकार की ओर से 50 फीसदी की वित्तीय सहायता दी जाएगी। इस योजना के लिए 50 करोड़ रुपये का विशेष प्रावधान किया गया है। ई-टैक्सी संचालकों को आर्थिक मजबूती देने के लिए मासिक किराये में 5,000 रुपये की बढ़ोतरी करने का भी निर्णय लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...