ब्लड सैंपल लेकर नेरचौक मेडिकल कालेज जा रहा ड्रोन क्रैश, जोरदार धमाके ने दहशत में डाले लोग

--Advertisement--

Image

मंडी – अजय सूर्या

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के लिए ब्लड सैंपल ले जा रहा ड्रोन लैंडिंग के समय क्रैश हो गया। हादसा नेरचौक में ड्रोन के लैंडिंग के कुछ समय पहले पेश आया। क्रैश होने के बाद ड्रोन सडक़ किनारे खेतों में जा गिरा।

जैसे ही ड्रोन क्रैश हुआ। क्षेत्र के लोग धमाका सुनकर घटनास्थल पर पहुंच गए। जहां पर खेतों में क्षतिग्रस्त ड्रोन के पुर्जे और ब्लड के सैंपल बिखरे हुए मिले। सूत्रों के अनुसार ड्रोन एयर स्काई कंपनी का था।

सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम व एयर स्काई कंपनी की टीम मौके पर पहुंची। जहां से विभाग ने ब्लड सैंपल सुरक्षित तरीके से कब्जे में ले लिए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी के बोल

इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला मंडी डॉक्टर देवेंद्र शर्मा ने बताया कि ड्रोन के क्रैश होने का कारण तकनीकी खराबी हो सकती है, जिसकी लॉक फाइल जांच के लिए दिल्ली भेजी गई है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि ड्रोन के क्रैश होने के क्या कारण रहे होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...