बढ़ती महंगाई के चलते कांगड़ा के तहसील चौक पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल 

विधानसभा क्षेत्र कांगड़ा में आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ बढ़ती महंगाई के चलते विरोध प्रदर्शन किया जोकि कांगड़ा तहसील चौंक से लेकर मेन बाजार, दो मेला चौंक से होते हुए कांगड़ा के मिनी सचिवालय में प्रदर्शन का विराम हुआ।

इस विरोध प्रदर्शन रैली में कांगड़ा, पालमपुर, धर्मशाला, नगरोटा बगवां, से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया।

कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान सरकार की लगातर महंगाई बढ़ोतरी से आम जनता अब परेशान हो चुकी है।

अब तो सरकार ने खाद्य पदार्थों पर भी जीएसटी लगा दिया जिसमें की रोजमर्रा की वस्तुएँ जैसे दूध, दही, पनीर, सब्जियां इत्यादि शामिल हैं उन्होंने कहा कि अब तो सरकार ने जो घर में सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाली चीज़ है।

गैस सिलेंडर उसका दाम भी आए दिन बड़ रहा है, साथ ही उन्होंने कहा कि अगर वर्तमान सरकार ने खाद्य पदार्थों के उपर लगाए जीएसटी को वापिस नहीं लिया हो आम आदमी पार्टी की विरोध प्रदर्शन रैली और ज्यादा उग्र रूप धारण कर वर्तमान सरकार के खिलाफ हमेशा करती रहेगी।

आज इस विरोध प्रदर्शन रैली में कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र की आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों में कल्याण भण्डारी, बालक राम, अमन गुलेरीया, दिनेश कुमार, भुवनेश्वर मनकोटिया मुन्ना, अरविंद शर्मा एवं कार्यकर्ताओं में राजकुमार और उनके साथ आम आदमी पार्टी के अन्य कार्यकर्ता एवं सदस्य शामिल रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...