युवा कांग्रेस ने फूंका केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ बदसलूकी करने के विरोध में शनिवार को युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव योगेश हांडा के नेतृत्व में युवा कांग्रेस सुंदरनगर द्वारा विश्राम गृह चौक पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला फूंका गया।

जमकर स्मृति ईरानी के खिलाफ नारेबाजी की गई। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा स्मृति ईरानी द्वारा सोनिया गांधी के साथ की गई बदसलूकी पर माफी मांगने की बात भी कही गई। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव योगेश हांडा, युवा कांग्रेस सुंदर नगर अध्यक्ष हितेश शर्मा व जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष ने निखिल ठाकुर ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार व स्मृति ईरानी लोगों का ध्यान भटका ओछी राजनीति करने पर उतर आई है।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने वरिष्ठता, नैतिकता और गरिमा की परवाह किए बगैर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ बदसलूकी की है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अगर जल्द ही स्मृति ईरानी द्वारा माफी नहीं मांगी गई तो युवा कांग्रेस इस आंदोलन को और तेज करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...