पावर टिल्लर की चपेट में आने से पंचायत प्रधान के पिता की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

--Advertisement--

हरि सिंह (68) शनिवार शाम को अपने खेतों में पावर टिल्लर से बुवाई कर रहे थे। इस दौरान वह पावर टिल्लर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए।

मंडी – अजय सूर्या 

डैहर उप तहसील के तहत ग्राम पंचायत कांगू में खेतों की बुवाई करते हुए पंचायत प्रधान के पिता पावर टिल्लर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

गंभीर अवस्था में उपचार के लिए उन्हें नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। जांच के उपरांत चिकित्सकों ने बुजुर्ग को मृत करार दे दिया। हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार के ग्राम पंचायत कांगू के प्रधान रोशन लाल के पिता हरि सिंह (68) शनिवार शाम को अपने खेतों में पावर टिल्लर से बुवाई कर रहे थे। इस दौरान वह पावर टिल्लर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हे ग्रामीण तथा परिवार के सदस्य उपचार के लिए सुंदरनगर के नागरिक अस्पताल ले आए।

जहां जांच के उपरांत चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

इधर, सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने कांगू पंचायत के प्रधान रोशन लाल के पिता समाजसेवी हरि सिंह की मौत पर गहरा शोक जताते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...