कांगड़ा: छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने वाले शिक्षक को 6 साल का कारावास

--Advertisement--

दोषी करार दिए गए अध्यापक के खिलाफ स्कूल के प्रधानाध्यापक विजय अवस्थी ने 2018 में शिकायत दर्ज करवाई थी।

धर्मशाला – हिमखबर – डेस्क 

जिला व सत्र न्यायाधीश अनिल शर्मा की अदालत पोक्सो कोर्ट द्वारा आरोपी कमलजीत पुत्र स्वर्गीय दुनी चंद निवासी गांव बलुही डाकघर खेरा तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा को 6 वर्ष का साधारण कारावास व 10000 रुपये जुर्माना न देने पर 1 वर्ष का अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा सुनाई है।

दिनांक 6.11.2018 को स्कूल के प्रधानाध्यापक विजय अवस्थी ने ईमेल द्वारा भवारना पुलिस थाना में सूचना दी कि उनके स्कूल में 27 छात्राओं जो की नौवीं व दसवीं कक्षा में पढ़ती हैं।

उन्होंने शिकायत दर्ज कारवाई की उनके स्कूल के भाषा अध्यापक द्वारा छात्राओं के साथ पढ़ाई के समय जानबूझकर किसी न किसी बहाने से लड़कियों के संवेदनशील अंगों को स्पर्श करता था।

जिस कारण छात्राएं अपने आप को असुविधाजनक महसूस करती थीं। सूचना मिलने पर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज की गई।

इस केस की तफ्तीश एएसआई बलदेव राज द्वारा की गई और अदालत में पेश किया गया। केस की पैरवी उप जिला न्यायवादी राजरानी द्वारा की गई। इस केस में 51 गवाह पेश किए गए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...