सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट शिवेंद्र सैनी ने बंद पड़ी कांगड़ा घाटी रेल गाड़ियों को बहाल करने की रेल मंत्री से लगाई गुहार

--Advertisement--

सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट शिवेंद्र सैनी ने बंद पड़ी कांगड़ा घाटी रेल गाड़ियों को बहाल करने की रेल मंत्री से लगाई गुहार, रेल गाड़ियों को जल्द बहाल करने हेतु स्थानीय लोगों ने रेलवे मन्त्री को भेजा हस्ताक्षरित पत्र!

नगरोटा सूरियां – शिव गुलेरिया 

आज नगरोटा सूरिया के साथ लगते रेलवे स्टेशन गुलेर पर स्थानीय लोगों ने एक हस्ताक्षरित माँगपत्र केंद्रीय रेल मंत्री को भेजा और माँग रखी की तीन महीने से भारी बरसात के कारण पठानकोट जोगिंद्रनगर रेलवे मार्ग पर रेलगाड़ियों की आवाज़ाही पूर्ण रूप से बंद है जिससे की क्षेत्र की आम जनता को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसी संदर्भ में क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट शिवेन्द्र सैनी ने कहा कि रेल हमारे क्षेत्र की जीवनरेखा है,दिन के हज़ारों लोग रेल के माध्यम से अपने अपने कार्यों के लिए आते जाते हैं और रेल के माध्यम से बहुत से लोगो का रोज़गार भी चलता है।

उन्होंने स्थानीय जनता को साथ में लेकर केंद्रीय रेल मंत्री से माँग रखी है की अति शीघ्र जसूर से बैजनाथ तक रेल गाड़ियाँ बहाल की जाएँ ताकि आम लोगो को सुविधा मिले। और आए दिन की परेशानियों से निजात मिल सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...