पानी में तैरने लगा पत्थर; चमत्कार या कुछ और, बाथू की लड़ी में आस्था के आगे सभी नतमस्तक

--Advertisement--

Image

ज्वाली – अनिल छांगू

पौंग झील में पांडवों द्वारा अज्ञातवास के दौरान स्वर्ग को जाने के लिए निर्मित की गई ऐतिहासिक बाथू की लड़ी की भीम शिला के पास करडियाल निवासी अविनाश कुमार को तैरता हुआ पत्थर मिला है, जो कि लोगों में आस्था का प्रतीक बन गया है।

तैरने वाले पत्थर को अविनाश कुमार घर ले आया और उसे टब में डाला गया है तथा इसको देखने के लिए लोग दूर-दूर से आ रहे हैं।

अविनाश कुमार ने बताया कि वह पौंग झील के पानी को देखने गया था, तो उसे पानी के बीच तैरता हुआ पत्थर मिला जिसे बह घर ले आया। धार्मिक प्रवृत्ति के लोग इस पत्थर को रामसेतु निर्माण में प्रयुक्त हुआ मान रहे हैं।

रामायण कथा में बताया गया है कि जब माता-सीता को लंकेश रावण हरण कर लंका में ले गए थे, तो उस समय रास्ते में पडऩे वाले समुद्र पर पुल बनाने के लिए राम अंकित पत्थरों को डाला गया था, जो कि पानी के ऊपर तैरते रहे।

इस पत्थर को भी उसी आस्था के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि यह कोई पहला पत्थर नहीं है, जो कि तैरता हुआ मिला है। इससे पहले भी दो साल पहले तीन-चार तैरने वाले पत्थर मिले थे, जिनको लोगों ने अपने घरों में रखा हुआ है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि झील में पानी की लहरों के कारण किनारों पर झाग इकठ्ठा होता रहता है, जो कि पत्थर बन जाता है, लेकिन झागनुमा होने के कारण यह तैरता रहता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दर्दनाक हादसा, स्कूल से लौट रहे 4 साल के बच्चे को बाइक ने मारी टक्कर…मौत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के बंगाणा उपमंडल...

सनसनी : पुल के नीचे मिला अज्ञात महिला का शव, छानबीन में जुटी पुलिस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में उस वक्त...

26 जुलाई से 2 अगस्त तक मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला – मुकेश रेपसवाल

अंतराष्ट्रीय मिंजर मेला 2026 के आयोजन वारे बैठक आयोजित,...

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर मानवता की मिसाल, 66 लोगों ने किया रक्तदान

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के शिविर में 66 लोगों ने...