26 जुलाई से 2 अगस्त तक मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला – मुकेश रेपसवाल

--Advertisement--

अंतराष्ट्रीय मिंजर मेला 2026 के आयोजन वारे बैठक आयोजित, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की बैठक की अध्यक्षता

चम्बा – भूषण गुरुंग

अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के आयोजन के संबंध में जिला मुख्यालय चंबा में बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जिला चंबा का सुप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक तथा अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मिंजर मेला जिला चंबा की प्राचीन समृद्ध संस्कृति तथा समाज के विभिन्न वर्गों के आपसी मेल मिलाप व आपसी भाईचारे का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि मेले के मूल स्वरूप सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखना हम सब का दायित्व है उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि मिंजर मेला 2026 की तैयारीयों से संबंधित अपने-अपने दायित्वों का ईमानदारी व गंभीरता के साथ निर्वहन करें।

बैठक में उपायुक्त ने मिंजर मेला 2026 से संबंधित कार्य सूची के अंतर्गत विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला इस वर्ष परंपरानुसार 26 जुलाई से 2 अगस्त, 2026 तक चौगान नंबर-1 में मनाया जाएगा। बैठक में मेले के दौरान प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मिंजर मेले के दौरान होने वाले व्यय व आय, निमंत्रण कार्ड /स्मारिका, परिवहन, यातायात व पार्किंग प्रबंधन, खेलकूद प्रतियोगिताओं, चौगान की साफ सफाई तथा मुरम्मत व रखरखाव, पेयजल आपूर्ति, विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई तथा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा व्यवस्था के अतिरिक्त मिंजर मेला – 2026 के लिए थीम निर्धारण सहित कला केन्द्र व मंजरी गार्डन में आवश्यक मुरम्मत के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

ये रहे उपस्तिथ

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अमित मेहरा, सहायक आयुक्त मनमोहन सिंह, जिला भाषा अधिकारी तुकेश कुमार, विधि अधिकारी शरीफ शाह , पुलिस विभाग के निरीक्षक संत राम के अतिरिक्त कई अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...