गड्ढों को बचाते हुए अनियंत्रित होकर सड़क से 200 फुट गहरी खाई में जा गिरा ट्रैक्टर, चालक पीजीआई रैफर

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

स्वारघाट में पंजपीरी-बाघछाल सड़क पर रविवार देर रात समलेटू स्थान पर गड्ढों को बचाते हुए एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 200 फुट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रैक्टर चालक बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे सीएचसी स्वारघाट की 108 एंबुलेंस के माध्यम से एफआरयू नालागढ़ ले जाया गया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है।

ट्रैक्टर चालक की पहचान नरेश कुमार पुत्र दाता राम निवासी गांव मंझेड डाकघर कुटैहला जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। ट्रैक्टर चालक नरेश कुमार गेहूं की थ्रेसिंग का काम करके वापस घर की तरफ लौट रहा था कि रास्ते में ये हादसा हो गया।

बता दें कि फोरलेन के भारी भरकम वाहनों की आवाजाही से पंजपीरी-बाघछाल सड़क टूट गई है और सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे बन गए हैं। फोरलेन कंपनियों द्वारा इस सडक की टायरिंग तो दूर गड्डे भी नहीं जाते हैं, जिसके चलते हादसे हो रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...