जिला कांगड़ा में पुलिस ने चिह्नित किए दस ब्‍लैक स्‍पाट, धर्मशाला व नूरपुर क्षेत्र में यहां हर पल हादसे का डर

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

वाहन दुर्घटनाओं को कम करने के लिए पुलिस ने दोपहिया वाहनों की दुर्घटना संबंधित दस जगहों को सार्वजनिक किया है, जहां पर दोपहिया वाहन चालकों की दुर्घटना की ज्यादा संभावनाएं रहती हैं। यहां पर पुलिस ने चालकों को कम गति व विशेष सतर्कता के साथ वाहन चलाने का आह्वान किया है। ऐसा करके किसी भी अप्रिय घटना को होने से टाला जा सकता है।

पुलिस समय समय पर वाहन चालकों को दुर्घटना से बचाने के लिए जागरूक रहती है। ऐसे में जिला पुलिस ने अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट से यह जानकारी लोगों की सड़क दुर्घटनाओं से सुरक्षा के लिए साझा की है। लोगों को कम गति व सतर्कता से वाहन चलाने का सुझाव दिया है।

यह दस प्वाइंट दोपहिया वाहन चालकों के लिए खतरनाक

जिला कांगड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग 154 व राज्य राजमार्ग (चैतडू से शीला चौक) पर निरंतर दोपहिया वाहन दुर्घटनाओं के कारण चिन्हित किए गए दस स्पॉट जगहों की सूचना जारी की है।

इनमें नागबाड़ी, राजा का तालाब, नूरपुर चौगान, खुशी नगर, भाली शाहपुर, राजोल, मटौर, नगरोटा, बनूरी, ढगवार शामिल हैं। यह सभी खतरनाक प्वाइंट बन चुके हैं, जहां कभी भी दुर्घटना हो जाती है।

उन्होंने सर्वसाधारण को सचेत किया है कि कांगड़ा में दोपहिया वाहन दुर्घटना प्रभावित संबंधित दस चिह्नित स्थान हैं जहां पर वाहन कम गति एवं विशेष सतर्कता के साथ चलाएं ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।

यह बोले पुलिस अधीक्षक डा. खुशहाल शर्मा

हिमाचल प्रदेश में सड़क परिवहन एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक कांगड़ा डाक्‍टर खुशहाल शर्मा ने दुर्घटनाओं के नियंत्रण के लिए कुछ कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि दोपहिया वाहनों की दुर्घटनाओं के लिए दस प्वाइंट चिह्नित किए हैं, जहां पर कम गति व विशेष सतर्कता के साथ वाहन चलाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...