अमेरिका पुलिस ने किया गोल्डी बराड़ की मौत से इनकार, कहा- मीडिया में चल रही खबरें गलत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

पंजाब का वांछित गैंगस्टर गोल्डी बराड़ जिंदा है। बुधवार को उसकी मौत की खबरें मीडिया में आई थी। इसके बाद कैलिफोर्निया में फ्रेस्नो पुलिस विभाग ने इसका खंडन किया। कि गोलीबारी की घटना में हमला करने वाले दो व्यक्तियों में से एक कनाडा स्थित गैंगस्टर गोल्डी बराड़ था। बता दें कि बुधवार को गोल्डी बराड़ की मौत की खबर सामने आने के बाद गैंगस्टर अर्श डल्ला और लखबीर ने इसकी जिम्मेदारी भी ले ली थी।

फ्रेस्नो पुलिस विभाग ने कहा-खबरों में सच्चाई नहीं

फ्रेस्नो पुलिस विभाग के लेफ्टिनेंट विलियम जे डूली ने कहा कि किसी ऑनलाइन चैट के कारण दावा किया जा रहा है कि गोलीबारी का शिकार गोल्डी बराड़ है, तो हम पुष्टि करते हैं कि यह बिल्कुल सच नहीं है।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और ऑनलाइन समाचार एजेंसियों पर फैलाई जा रही सूचना के परिणामस्वरूप हमें दुनिया भर से सवाल मिले हैं। हमें नहीं पता कि यह अफवाह किसने शुरू की, लेकिन इसने तूल पकड़ लिया और जंगल की आग की तरह फैल गई। लेकिन यह सच नहीं है।

मंगलवार शाम को हुई थी फायरिंग

मंगलवार शाम को लड़ाई के बाद फ्रेस्नो के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में फेयरमोंट और होल्ट एवेन्यू में दो युवकों पर हमला किया गया था। गोलीबारी की खबरें भारत में जंगल की आग की तरह फैल गईं, जिसमें दावा किया गया कि मृतक गैंगस्टर गोल्डी बराड़ था।

पुलिस ने अभी तक उन दो व्यक्तियों की पहचान नहीं की है जिन पर हमला किया गया था, जिनमें से एक की बाद में अस्पताल में मौत हो गई। दूसरे व्यक्ति को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...