जैसे दाने-दाने को तरस रहा पाकिस्तान, वैसे एक-एक सीट को तरस रही कांग्रेस : अनुराग ठाकुर

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा

हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर अपने चुनाव प्रचार के अभियान के तहत शनिवार को चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। इस दौरान अनुराग ठाकुर का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी के साथ स्वागत किया।

केंद्रीय मंत्री ने करीब आधा दर्जन नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री के साथ हिमाचल प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर और भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने भी जनता को संबोधित किया।

पत्रकारों से बातचीत में अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रचार अभियान में जनता का अपार समर्थन भाजपा को मिल रहा है और देश की जनता नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है।

इस मौके पर अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी द्वारा 5 जून को महिलाओं के खाते में पैसे डालने के दावे पर अनुराग ठाकुर ने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि ऐसा जादू राहुल गांधी कई बार करते हैं। कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में भी कुछ इसी तरह करने का काम किया था लेकिन 16 महीने बाद भी आज महिलाएं सरकार से मिलने वाले अपने पैसों का इंतजार कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा 400 पार के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है लेकिन कांग्रेस अब 40 सीटों के आंकड़े से भी पिछड़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि जो हालत पाकिस्तान के लोगों की दाने-दाने को लेकर है वही हालत भारत में कांग्रेस की एक-एक सीट को लेकर है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...