हिमाचल की पार्वती नदी की लहरों में दिखी रहस्यमयी नीली रौशनी, उमड़ी भीड़

--Advertisement--

Image

कुल्लू – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश के कुल्ले जिले में मणिकर्ण घाटी में एक अजीब घटना सामने आई है. यहां पर पार्वती नदी की लहरों के साथ एक नीली सी रौशनी नजर आई और इस रहस्यमयी रौशनी को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई. देर रात की यह घटना है. फिलहाल, पुलिस के पास मामला पहुंचा है.

जानकारी के अनुसार, कुल्लू की मणिकर्ण घाटी की पार्वती नदी में शुक्रवार देर शाम को रहस्यमयी रोशनी दिखी. घटना के वीडियो भी सामने आए हैं. काफी देर तक यह रोशनी नदी की लहरों में चमकती रही. इस दौरान जैसे ही लोगों को रौशनी के बारे में पता चला तो वह मौके पर पहुंचे.

सोशल मीडिया पर चर्चा

घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा रही. कुछ लोगों ने इसे फोसपाइन गैस बताया तो कुछ ने इसे चमत्कार कहा. साथ ही शुक्रवार को चंद्रमा, शुक्र और बृहस्पति ग्रह एक साथ देखे गए और लोग इसे खगोलीय घटना से भी जोड़ रहे हैं.

साथ ही कुछ ने कहा कि ये टेक्टोनिक एक्टिविटी भी हो सकती है. एक शख्स ने लिखा कि यह मणी ही हो सकता है. माता पार्वती का मणी नहाते समय इसी नदी में खो गई थी. इसीलिए इस जगह का नाम मणीकर्ण पड़ा था. वहीं, एक युवक ने कहा कि इस नदी में हीरे बहते हैं और ऐसा हमने बुजुर्गों से सुना है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...