जिला मुख्यालय चंबा में मेरा वोट मेरा भविष्य थीम आधारित मैराथन का आयोजन

--Advertisement--

उपायुक्त चंबा न मैराथन को दिखाई हरी झंडी, मतदाता जागरूकता के लिए जिला में किया जा रहे विभिन्न प्रयास-मुकेश रेपसवाल।

चम्बा – हिमखबर डेस्क 

लोकसभा निर्वाचन-2024 में जिला चंबा में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित बनाने के उद्देश्य से 19 मई को जिला मुख्यालय चंबा में एक मैराथन का आयोजन किया गया।

मैराथन ऐतिहासिक चौगान मैदान से शुरू होकर करीयां स्थित वन विभाग की चैक पोस्ट तक जाकर वापिस मिलेनियम गेट पहुंचकर संपन्न हुई। इस मैराथन में 16 वर्ष आयु से अधिक 30 महिला 70 पुरुष प्रतिभागी पुरुष व महिला श्रेणी के प्रतिभागियों ने भाग लिया।

दोनों श्रेणियों के शीर्ष तीन विजेताओं को उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी चम्बा मुकेश रेपसवाल द्वारा पुरस्कृत किया गया।

पुरुष वर्ग में अमित कुमार जो प्रथम रहे 3000 रुपए मनोज कुमार दूसरा 2000 रूपए और तीसरा रोहित कुमार 1000 रुपए का पुरस्कार प्रदान किया जबकि महिला वर्ग में तनिष्का बराल प्रथम को 3000 रूपए , सत्य दूसरे स्थान को 2000 रूपए , शानू कुमारी तीसरे स्थान को 1000 रुपये तथा पदक देकर सम्मानित किया गया ।

इस अवसर पर उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत आयोजित मैराथन “मेरा वोट मेरा भविष्य” थीम पर आधारित है ।

जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने बताया कि लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत प्रदेश सहित जिला चंबा में भी 1 जून, 2024 को मतदान दिवस पर सभी वर्गों की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में जनसाधारण की भागीदारी को सुनिश्चित बनाना तथा लोगों को मतदान के प्रति जागरुक करते हुए ज़िला में मतदान प्रतिशतता में बढ़ोतरी करना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन विभाग चंबा द्वारा पूरे जिला में स्वीप टीमों के माध्यम से निरंतर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के आयोजन करवाए जा रहे हैं।

इस अवसर पर उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी चम्बा मुकेश रेपसवाल द्वारा मैराथन के प्रतिभागियों को स्वीप अभियान के तहत मतदाता जागरूकता शपथ भी दिल गई

उन्होंने बताया कि मतदान सूची में 3 प्रतिशत युवा मतदाता है, जो आगामी लोकसभा चुनाव में पहली बार मतदान करने के लिए पात्र हुए हैं। इन युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह मैराथन अपना एक अच्छा संदेश प्रेषित करेगी।

इस अवसर पर उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी चम्बा मुकेश रेपसवाल द्वारा स्वीप कार्यक्रम के तहत जिला युवा आइकॉन फरहान मिर्जा को शॉर्ल टोपी स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया

उन्होंने सभी ज़िला वासियों से 1 जून 2024 को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लोकसभा निर्वाचन में मतदान करने का आह्वान किया है।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल के अलावा उनकी धर्मपत्नी प्रियंका रेपसवाल ,अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी राहुल चौहान, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान, ज़िला नोडल अधिकारी स्वीप अरविंद सिंह चौहान,एसडीएम चंबा एवं सहायक निवार्चन अधिकारी अरुण शर्मा , डीआरओ जगदीश शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल: भरमौर में विकास को रफ्तार, मुख्यमंत्री ने 175 करोड़ के प्रोजेक्ट जनता को किए समर्पित

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भरमौर विधानसभा क्षेत्र को...