चम्बा: डीसी-11 तथा एसपी-11 के मध्य खेला गया 15 ओवर का मैच

--Advertisement--

स्वीप अभियान के तहत पुलिस ग्राउंड चंबा में क्रिकेट मैच का आयोजन। 

चम्बा – हिमखबर डेस्क 

आगामी लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत स्वीप अभियान की कड़ी में निर्वाचन विभाग चंबा द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से एक क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।

पुलिस ग्राउंड चंबा में खेला गया 15 ओवर का यह मैच डीसी 11 तथा पुलिस 11 की टीमों के मध्य खेला गया। जिसमें एसपी 11 की टीम विजयी रही।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने कहा की भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार स्वीप अभियान के तहत जिला चंबा में निरंतर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अनेक सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं।

इस कड़ी में स्वीप टीमों द्वारा मिशन 414 के तहत चिन्हित जिला के 71 मतदान केंद्रो में प्राथमिकता के आधार पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न आयोजन किया जा चुके हैं जबकि अभी भी रोजाना मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के आयोजन जिला के विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे हैं।

उपायुक्त चंबा ने जिला के सभी पात्र नागरिकों से आग्रह किया है कि वे आगामी 1 जून 2024 को लोकसभा चुनावों में मतदान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लोकतंत्र के इस महाकुंभ में भागीदार बनें।

इससे पहले उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी सवीप आइकॉन अजय शर्मा को शॉल , टोपी व स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी राहुल चौहान, कमांडेंट होम गार्ड विनोद धीमान,स्वीप के ज़िला नोडल अधिकारी अरविंद सिंह चौहान, एसडीएम व सहायक निवार्चन अधिकारी चंबा अरुण शर्मा , जिला राजस्व अधिकारी जगदीश शर्मा सहित अन्य अधिकारी तथा स्थानीय दर्शक गण भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...